आईपीएल सट्टेबाजी मामले में 11 आरोपितों को जमानत

आईपीएल सट्टेबाजी मामले में 11 आरोपितों को जमानत

वाराणसी (जनवार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में करोड़ों रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार 11 आरोपितों को जिला जज की अदालत से जमानत मिल गई। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने सभी आरोपितों को 50-50 हजार रुपये की दो-दो जमानतें एवं बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

rajeshswari


जमानत पाने वालों में रवि यादव, अर्पित तिवारी, विकास पटेल, जियाउल हक, सचिन सिंह, गौरव चौहान, देवेश चौहान, अनिकेत तिवारी, अमित तिवारी, सौरभ चौहान और राहुल मौर्या शामिल हैं। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अनुज यादव और आदित्य वर्मा ने अदालत में पक्ष रखा।


अभियोजन के अनुसार, कैंट थाने के उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह को एक जून 2026 को सूचना मिली थी कि महावीर मंदिर के पास टकटकपुर क्षेत्र स्थित सिद्धी हाईट्स के बेसमेंट में कुछ लोग ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का संचालन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।


पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे आरडी डिजिटल नाम से एक विज्ञापन एजेंसी संचालित करते हैं। जांच में सामने आया कि उनकी टीम विभिन्न बेटिंग वेबसाइटों के लिंक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित करती थी। इन लिंक के माध्यम से लोगों का पंजीकरण कराया जाता था और उन्हें बेटिंग के लिए आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने फर्जी नाम-पते से कई फेसबुक पेज और आईडी भी बना रखे थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों में किया जाता था।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1,350 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप बरामद किए थे। इसके बाद सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। अब अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़े   लखीमपुर केस में कदम-कदम पर गलती कर रही पुलिस:पीड़िता का पता बताना अपराध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *