सियोल सम्मेलन में बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

सियोल सम्मेलन में बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शिक्षा संकाय के प्रोफेसर डॉ. लालता प्रसाद दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 27 जुलाई से आयोजित होने वाले दो दिवसीय इंटरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस ऑन एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन एंड मैनेजमेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बीएचयू के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन में विभिन्न देशों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, शिक्षा प्रशासक और नीति-निर्माता शिक्षा, शोध, नवाचार व प्रबंधन से जुड़े समकालीन विषयों पर चर्चा करेंगे।

rajeshswari

डॉ. लालता प्रसाद अपने व्याख्यान में प्रभावी नेतृत्व, शैक्षिक संस्थानों में सुशासन, गुणवत्ता संवर्धन, नवाचार, रणनीतिक योजना, संकाय विकास तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में नेतृत्व की भूमिका पर विचार रखेंगे।

इसे भी पढ़े   गंगा सप्तमी पर काशी में आस्था का सैलाब, घाटों पर भव्य गंगा आरती और षोडशोपचार पूजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *