रामनगर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रामनगर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ रामनगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आम लोगों से संवाद किया और सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

rajeshswari


दौरे की शुरुआत मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। इसके बाद उन्होंने रामनगर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान मंत्री बघेली टोला स्थित दलित बस्ती भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क, पेयजल, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


रामनगर किला के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में विद्युत लाइन बिछाने के बाद सड़क पर छोड़े गए खुले गड्ढों को देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल तलब करते हुए सड़क की मरम्मत जल्द कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़े   राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान पर सपा का विरोध प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *