कैंट पुलिस ने बरामद कर आबकारी पुलिसकर्मी का गुम मोबाइल लौटाया

कैंट पुलिस ने बरामद कर आबकारी पुलिसकर्मी का गुम मोबाइल लौटाया

वाराणसी (जनवार्ता) । कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित एक मॉल से 13 सितंबर को आबकारी पुलिस वाराणसी में तैनात नागेंद्र राव का मोबाइल फोन गायब हो गया था। कुशीनगर निवासी नागेंद्र राव ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल की तलाश शुरू कर दी।

rajeshswari

कैंट थाने में तैनात आरक्षी नागेंद्र ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित उसके स्वामी नागेंद्र राव के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर नागेंद्र राव ने कैंट पुलिस और आरक्षी नागेंद्र के प्रति आभार जताया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े   जौनपुर : 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *