हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “करियर जागरूकता कार्यक्रम” संपन्न

हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “करियर जागरूकता कार्यक्रम” संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता) : हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज), मैदागिन, वाराणसी के वाणिज्य विभाग द्वारा सोमवार को बी.कॉम के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था । यह आयोजन लिल्हा एजुकेशन सेंटर एवं टी.आई.एम.ई. संस्थान के सहयोग से संपन्न हुआ।

rajeshswari

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बी.कॉम छात्रों को उनकी डिग्री के साथ विभिन्न करियर विकल्पों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा भविष्य की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था।

मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अंकित लिल्हा ने उपस्थित होकर छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम की संरचना, तैयारी की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न तथा इसके व्यावसायिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को सीए बनने की यात्रा के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त, आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र श्री सौरभ गौतम ने प्रबंधन शिक्षा को एक आकर्षक करियर विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने CAT परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें परीक्षा का समय, सिलेबस, तैयारी की प्रभावी रणनीतियाँ तथा सफलता के टिप्स शामिल थे। साथ ही उन्होंने ब्रांड परसेप्शन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि किसी व्यक्ति, संस्था या उत्पाद की सामाजिक पहचान एवं प्रतिष्ठा कैसे निर्मित होती है तथा इसका करियर एवं व्यवसाय में क्या योगदान होता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. अनिल कुमार (रसायन विभाग), डॉ. गरिमा सिंह (सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग), डॉ. विवेकानन्द सिंह (वाणिज्य विभाग) तथा श्री भूपेन्द्र राय (वाणिज्य विभाग) प्रमुख थे।

इसे भी पढ़े   BHU : देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप

विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई ताकि छात्र भविष्य के लिए बेहतर तैयार हो सकें।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *