विकास खंड चोलापुर के सभागार में पंचायत विकास योजना पर आयोजित प्रशिक्षण संपन्न

विकास खंड चोलापुर के सभागार में पंचायत विकास योजना पर आयोजित प्रशिक्षण संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल, वाराणसी के मार्गदर्शन में जनपद वाराणसी के विकास खंड चोलापुर के सभागार में समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्माण की प्रक्रिया से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिव नारायण सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अंशुमान सिंह, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी नारायण सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की विकास योजना को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत की वार्षिक योजना तैयार करते समय ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों का अनुमोदन अनिवार्य रूप से लिया जाए। उन्होंने कहा कि योजना निर्माण के दौरान वंचित समुदाय, बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों को प्राथमिकता में रखा जाए। इसके साथ ही ओ.एस.आर. के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक शैलजा उपाध्याय द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना  ब्लॉक पंचायत विकास योजना एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान आवश्यक संशोधन हेडिंग एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा हुई वहीं मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष चोलापुर रामसूरत यादव, ग्राम सचिव राजेश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज हुई बांके बिहारी मंदिर की जमीन,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तहसीलदार को किया तलब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *