मंडलीय अस्पताल में शुरू हुई कैशलेस सुविधा
वाराणसी (जनवार्ता)। कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कैश काउंटर पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन लगा दी गई है। बुधवार से शुरू हुई इस सुविधा के बाद मरीज और तीमारदार अब डिजिटल माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान के तहत की गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस डिजिटल भुगतान प्रणाली से इमरजेंसी में भुगतान प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।

