तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप शुरू

तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप शुरू

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन तथा गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, इंद्रजीत गुप्ता मार्ग में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी.डी. नारायण ने कैरम बोर्ड पर गोटियां ब्रेक करके किया।

rajeshswari

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वी.डी. नारायण ने कहा कि संचार क्रांति के दौर में खेलों की दुनिया तेजी से बदल रही है। कैरम को भी तकनीक और संचार माध्यमों का सहारा लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जरूरत है। इसके लिए सभी को अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभानी होगी।

समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने की। संचालन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं चैंपियनशिप कमेटी की आयोजन सचिव भारती नारायण ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, मोहम्मद अनीस, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव पंकज सिंहारिया, मध्य प्रदेश कैरम एसोसिएशन के महासचिव काशीराम, दिल्ली कैरम एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद फारूख, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद वसीम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए लीग मुकाबलों में गौरव गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, शिवदयाल यादव, जमशेद आलम, मोहम्मद दानिश, फरमान अंसारी समेत दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए। समाचार लिखे जाने तक अन्य लीग मुकाबले जारी थे।

इसे भी पढ़े   रथ पर सवार होकर संगम स्नान शास्त्र-विरुद्ध

पहले दिन के प्रमुख परिणामों में मोहम्मद शाहिद ने राजकुमार गुप्ता, नवीन कुमार ने प्रवेश अहमद, शिवदयाल यादव ने मोहम्मद साहिल, गौरव गुप्ता ने मोहम्मद अरशद, जमशेद आलम ने आसिफ, मोहम्मद दानिश ने मोहम्मद फरमान, फरमान अंसारी ने फरहान खान, पद्म सौरभ सिंघानिया ने हर्षित केशरी, मोहम्मद ताबिश ने मोहम्मद फहद, हसन हारून ने अश्विनी कुमार मौर्य, रमन कुमार ने प्रियांशु यादव, दिनेश चंद्र ने सुल्तान, तौसीफ अहमद ने सिताब अहमद, मोहम्मद जमशेद ने आशीष खरे, मोहम्मद शादाब ने नरेंद्र कलसी तथा जीशान मिर्जा ने फुरकान अंसारी को पराजित किया।

मुकाबलों का संचालन चैंपियनशिप कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, महासचिव भारती नारायण, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, चीफ रेफरी सरदार रणवीर सिंह और सहायक प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *