गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, वरुणा में पलट प्रवाह का खतरा

गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, वरुणा में पलट प्रवाह का खतरा

वाराणसी  (जनवार्ता)। भारी बारिश के बाद घट रहा गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। वरुणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी का पलट प्रवाह दोबारा तेज होने की आशंका है। राहत शिविरों से घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की वापसी भी फिलहाल टल गई है।

rajeshswari


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार सुबह से गंगा के जलस्तर में फिर वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से वरुणा तटवर्ती इलाकों में मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। गंगा का पानी बढ़ने के साथ महाश्मशान मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। सीमित स्थान और आसपास पानी भरने के कारण शवदाह में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


शीतला माता मंदिर के आसपास पानी घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे मंदिर में पूजा-पाठ प्रभावित होने के साथ नाव संचालन बंद रहने से नाविकों की परेशानी भी बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार आगे बारिश जारी रहने पर जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।


केंद्रीय जल आयोग के राजघाट कार्यालय के मुताबिक वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरा बिंदु 71.262 मीटर है। अब तक यहां अधिकतम जलस्तर 73.901 मीटर दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े   20 लीटर अवैध शराब व 2.5 क्विंटल लाहन बरामद, दो गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *