उद्घाटन से पहले ही नारिया पावर हाउस की दीवारों में दरार

उद्घाटन से पहले ही नारिया पावर हाउस की दीवारों में दरार

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

वाराणसी (जनवार्ता)। नरिया क्षेत्र में निर्माणाधीन पावर हाउस की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पावर हाउस का विधिवत उद्घाटन और संचालन शुरू होने से पहले ही परिसर की चारों ओर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्से जर्जर नजर आ रहे हैं। इससे निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के मुताबिक पावर हाउस के निर्माण में सरकारी धन खर्च हुआ है। ऐसे में निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवारों की खराब स्थिति सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों से गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की जा रही है। लोगों का सवाल है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया गया था तो इतनी जल्दी दीवारों में दरारें कैसे आ गईं।

लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, इस्तेमाल की गई सामग्री और संबंधित तकनीकी निरीक्षण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि निर्माण के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया था या नहीं।

टेंडर में अनियमितता अथवा किसी अधिकारी या ठेकेदार द्वारा आर्थिक गड़बड़ी किए जाने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना है कि बिजली विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दीवारों की स्थिति की तकनीकी जांच कराकर जिम्मेदारी तय करता है या नहीं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2026 में होगा चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *