खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा, यूपी बोर्ड में बोनस अंक और ग्रेस मार्क्स की तैयारी

खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा, यूपी बोर्ड में बोनस अंक और ग्रेस मार्क्स की तैयारी

नई दिल्ली (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने खिलाड़ी छात्रों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। परिषद ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक देने की सिफारिश की गई है।
प्रस्ताव के तहत ऐसे छात्रों को अतिरिक्त अंक देने की योजना बनाई गई है, जो राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा, कम अंकों से असफल होने वाले विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देकर पास करने की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

rajeshswari


परिषद का मानना है कि खेल गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले छात्रों को पढ़ाई के लिए कम समय मिल पाता है, जिससे उनके परीक्षा परिणाम प्रभावित होते हैं। ऐसे में यह कदम खिलाड़ियों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर देगा।


यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो प्रदेश के हजारों खिलाड़ी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इससे छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसे भी पढ़े   नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल,AQI पहुंचा 350 के पार,जानें-अन्य शहरों का हाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *