दालमंडी चौड़ीकरण: पांच मस्जिदों का ध्वस्तीकरण शुरू, एक मस्जिद पर फिलहाल नहीं हुई कार्रवाई

दालमंडी चौड़ीकरण: पांच मस्जिदों का ध्वस्तीकरण शुरू, एक मस्जिद पर फिलहाल नहीं हुई कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार को छह धार्मिक स्थलों में शामिल पांच मस्जिदों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मस्जिद प्रबंधन की ओर से स्वयं ध्वस्तीकरण कराया गया। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई आपसी सहमति और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद की जा रही है।

rajeshswari


ध्वस्तीकरण की शुरुआत मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद से हुई, जिसके बाद क्रमवार संगमरमर मस्जिद, अली रज़ा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद पर कार्रवाई शुरू की गई। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के दायरे में कुल 181 मकान और छह मस्जिदें शामिल हैं।


परियोजना के अंतिम छोर पर स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर फिलहाल ध्वस्तीकरण नहीं किया गया है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि इस मस्जिद से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगामी दिनों में इस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन का कहना है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के लिए प्रभावित पक्षों से लगातार संवाद किया गया, जिसके बाद सहमति बनने पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष जूनियर इंजीनियर संगठन ने जताया विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *