88.34 लाख रुपये से संवरे तीन अमृत सरोवर, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

88.34 लाख रुपये से संवरे तीन अमृत सरोवर, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

सोनीपत (जनवार्ता)। हरियाणा सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत सोनीपत जिले के तीन तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण पूरा होने के बाद बुधवार को उनका उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं पर 88.34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल लोकार्पण किया, जिसमें सोनीपत के भाखरपुर, दातौली और बली कुतुबपुर गांव के तालाब भी शामिल रहे।

rajeshswari


जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने भाखरपुर के पीर वाला तालाब, दातौली के पावर हाउस वाला तालाब और बली कुतुबपुर के लाला वाला तालाब का विधिवत उद्घाटन किया।


मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में अब तक 604 अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं, जबकि पहले चरण में 2200 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि तालाबों से संबंधित सभी कार्य अब पंचायत विभाग के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।


इन अमृत सरोवरों में डी-सिल्टिंग, रिटेनिंग वॉल, पेविंग ब्लॉक, वॉकिंग ट्रैक, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण और बैठने के लिए बेंच जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही मनरेगा के माध्यम से दूषित पानी को तालाबों में जाने से रोकने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे जल की स्वच्छता और गुणवत्ता बनी रहे।
कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, उपायुक्त नेहा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भव्यता के साथ निकली बाबा लाट भैरव की बारात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *