तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर, 475 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर, 475 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को तामेश्वरनाथ धाम को काशी, अयोध्या और विंध्याचल की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां भव्य कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी गति मिलेगी।

rajeshswari


कुआनो नदी तट स्थित श्री बैजूनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। कॉरिडोर के तहत सड़क, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत कबीर नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 475 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रदेश के 6.18 लाख नए पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही बखिरा झील को इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।
अपने संबोधन में उन्होंने आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए प्रदेश के विकास में जनता से सहयोग की अपील की।

इसे भी पढ़े   पंजाब की दमदार जीत, मुंबई 7 विकेट से हारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *