गोमती नदी में मिला युवती का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोमती नदी में मिला युवती का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र धरहरा गोमती नदी के किनारे बुधवार को एक संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई, क्योंकि मृतका गांव की बुजुर्ग महिला निकली, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जाती है।परिजनों को सूचना मिलते ही वे अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन इसी बीच किसी ग्रामीण ने स्थानीय चौकी पर इसकी सूचना दी।

rajeshswari

सूचना पाते ही चौकी इंचार्ज पवन राय अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी शीला देवी पति भैया लाल प्रतिदिन की तरह कल सुबह घर से शौच के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह जब ग्रामीण नदी किनारे गए तो उन्होंने शव को पानी में तैरते देखा। तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़: पूजा-पाठ के बहाने ठगी करने वाला शातिर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *