विंध्याचल दर्शन को निकली महिला का बस में जेवरात से भरा झोला गायब

विंध्याचल दर्शन को निकली महिला का बस में जेवरात से भरा झोला गायब

अमरावती चौराहे पर ट्रॉली बैग खोला तो सामने आई चोरी, सिगरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। विंध्याचल दर्शन के लिए परिवार के साथ बस से जा रही महिला के ट्रॉली बैग से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। अमरावती चौराहे पर सामान की जांच करने पर जेवरात से भरा झोला गायब मिला। पीड़ित की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के भावानापुर निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी और माता के साथ पांच अगस्त को बस संख्या UP 65 MT 1406 से विंध्याचल दर्शन के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान उनकी पत्नी के ट्रॉली बैग से अज्ञात व्यक्ति ने जेवरात रखा छोटा झोला चोरी कर लिया।

पीड़ित के अनुसार, अमरावती चौराहे पर पहुंचने के बाद जब ट्रॉली बैग देखा गया तो उसमें रखा जेवरात का झोला गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। चोरी हुए आभूषणों में सोने का हार, चार सोने के कंगन, चांदी की करधनी, पाजेब, बाल जोड़ी, कमरबंद और बिछिया समेत अन्य जेवरात शामिल हैं।

पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस के रूट और संभावित घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े   आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर मिला अज्ञात महिला का शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *