रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

लोजपा (रामविलास) की दलित चौपाल में सामाजिक एकता और शिक्षा पर जोर

वाराणसी । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को गंगापुर के सुईचक स्थित रामलीला मैदान में दलित चौपाल, सामाजिक समरसता भोज और कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी रहे।

rajeshswari

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव पासी ने कहा कि दलित चौपाल केवल बैठक नहीं, बल्कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और विचारों के आदान-प्रदान का मंच है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना जरूरी है। संविधान से मिले समानता और मतदान के अधिकार की ताकत को समझते हुए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का भी आह्वान किया।

राजीव पासी ने बताया कि 10 अगस्त 2026 को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गंभीर विचार-विमर्श के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग प्रमुख रही।

इसके अलावा मलीहाबाद के कसमंडी कलां स्थित राजा कंस पासी के किले और लखनऊ स्थित वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी के किले के संरक्षण की मांग की गई। कौशांबी के कड़ा स्थित महाराजा कड़ेदीन पासी के किले के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए आवश्यक पहल करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

इसे भी पढ़े   रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन को 29 रनों से हराया

पार्टी ने राष्ट्रीय युवा आयोग और राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन की मांग भी की। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, प्रदेश महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष हरकेश पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, वाराणसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप खरवार, जिला अध्यक्ष वाराणसी एवं कार्यक्रम आयोजक आशीष पटेल, जिला अध्यक्ष चंदौली गोविन्द पासवान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *