बहू पर प्रताड़ित करने और भोजन नहीं देने का आरोप
पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा
जालौन (जनवार्ता)। एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव की एक बुजुर्ग महिला ने पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। बुंदेली भाषा में महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उसकी बहू जमीन पर कब्जे को लेकर उसे परेशान कर रही है और भोजन तक नहीं देती।

महिला की स्थिति सुनने के बाद थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने पहले उसे खाना खिलाया और इसके बाद उसकी बहू को थाने बुलाकर मामले को लेकर कड़ी फटकार लगाई। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
बुजुर्ग महिला द्वारा सुनाई गई आपबीती और थानाध्यक्ष की संवेदनशील पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय रवैये की सराहना की।

