जिला कैरम समर लीग 24 मई से, 4 जून तक होंगे मुकाबले

जिला कैरम समर लीग 24 मई से, 4 जून तक होंगे मुकाबले

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक जिला कैरम समर लीग इस वर्ष 24 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन इंग्लिशिया लाइन स्थित श्रीमती चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में किया जाएगा।

rajeshswari

एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लीग में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित होंगे।

बताया गया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की नई रैंकिंग भी तय की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है।

यह निर्णय इंग्लिशिया लाइन स्थित एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महासचिव बैजनाथ सिंह ने की। इस दौरान रमेश वर्मा, अश्विनी चक्रवाल, विनोद यादव, शिवदयाल यादव, कृष्णा दयाल यादव, रवि आर्या, श्रीप्रसाद सोनी, हरियाली सिंह, अंजली गुप्ता, हर्षित केसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *