प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर काशी में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर काशी में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री योगी रुद्राक्ष से बाइक यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा काशी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इसके तहत पूरे महीने 13 जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के साथ प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि काशी के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंध को मजबूत करने के लिए ‘काशी-वडनगर यात्रा’ का भी आयोजन होगा।

rajeshswari

इस संबंध में रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में व्यवस्था टोली की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने पदाधिकारियों और व्यवस्था टोली के सदस्यों से संवाद कर कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। महापौर अशोक तिवारी ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुझाव दिए।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल और 12 वर्षों के केंद्र सरकार के सेवाकाल में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वडनगर और काशी के बीच 500-500 प्रतिनिधियों के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आदान-प्रदान की योजना भी बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रुद्राक्ष गेट से युवा बाइकर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दिन सुबह सात से दस बजे तक युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइकर्स का जत्था श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर यात्रा का शुभारंभ करेगा।

इसे भी पढ़े   बीएचयू को वैश्विक स्तर पर ले जाना प्राथमिकता : कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी

अभियान के तहत भाजपा बूथों पर दीपोत्सव आयोजित करेगी। आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, विकास गाथा पर परिचर्चा तथा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और वंदे भारत सहित विकास कार्यों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम गान हुआ। संचालन महामंत्री अजय गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *