डोमरी जमीन विवाद: किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, भाकियू टिकैत के नेतृत्व में उठी आवाज़

डोमरी जमीन विवाद: किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, भाकियू टिकैत के नेतृत्व में उठी आवाज़

वाराणसी(जनवार्ता)।डोमरी गांव (सुजाबाद) के सैकड़ों किसान जमीन विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों से गंगा किनारे धरने पर बैठे हैं।

rajeshswari

मंडल प्रवक्ता **मणि देव चतुर्वेदी** ने बताया कि बिना पूर्व सूचना किसानों के घर तोड़े गए और करीब **300 बीघा जमीन** पर खेती करने से रोका जा रहा है। वहीं नगर निगम ने 2 अक्टूबर को इसी भूमि पर **3 लाख पौधे लगाने की घोषणा** की है, जिससे किसानों में आक्रोश है।

धरने में समिति अध्यक्ष बृंदा पटेल जिलाध्यक्ष **कमलेश राजभर (वाराणसी), कंचन फौजी (मिर्जापुर), उपाध्यक्ष **दीपक पटेल**, महामंत्री **उमानाथ**, संगठन मंत्री **लालबहादुर**, कोषाध्यक्ष **अरविंद साहनी**, सचिव **राजेश पटेल,सूचना मंत्री मंझे लाल पटेल, तथा स्थानीय किसान नेता **चंद्रशेखर सिंह, महेंद्र, जयंत पटेल, नत्थू सिंह, शंभूनाथ, रामाश्रय पटेल** सहित सैकड़ों महिलाएं – **लालमनी देवी, मालती देवी, जगवंती देवी, सितारा, मालती साहनी, काली साहनी, मंज़ो देवी, चिंता देवी मौजूद रहीं।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम का काम नहीं रोका गया तो वे खुद मशीनरी रोकेंगे। जल्द ही राष्ट्रीय प्रवक्ता **राकेश टिकैत** की अध्यक्षता में महापंचायत होगी। समाचार लिखे जाने तक धरना और निगम का कार्य दोनों जारी थे।
#DomariZameenVivad #VaranasiKisanAndolan #BKU #RakeshTikait #KisanMahapanchayat #FarmersProtest #ZameenBachaoAndolan #VaranasiNews

इसे भी पढ़े   जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री योगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *