नीट यूजी परीक्षा में नकल की आशंका, परीक्षार्थी के पास से मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

नीट यूजी परीक्षा में नकल की आशंका, परीक्षार्थी के पास से मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। नीट यूजी परीक्षा के दौरान हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पुराना नीट प्रश्नपत्र, डबल साइडेड टेप के चार टुकड़े तथा फेविकोल बरामद हुआ।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान बलिया निवासी प्रिंस कुमार दुबे के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह परीक्षा देने के लिए 21 जून को वाराणसी पहुंचा था।


केंद्राध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुंवर सिंह की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है ताकि किसी संगठित नकल गिरोह से जुड़े होने की संभावना का पता लगाया जा सके।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़े   बाइक टकराने के विवाद में नशे में धुत बदमाशों ने  ली 10वीं कक्षा के छात्र की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *