वाराणसी में भाजपा के दो मोर्चों की नई कार्यसमितियों का गठन

वाराणसी में भाजपा के दो मोर्चों की नई कार्यसमितियों का गठन

रिंकू भारती और मनोज गोंड बने अध्यक्ष

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई महानगर कार्यसमितियों की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दोनों मोर्चों के अध्यक्षों सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान रिंकू भारती को सौंपी गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष मनोज गोंड को बनाया गया है।

rajeshswari

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई कार्यसमितियों के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति में मनोज गोंड अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार भारद्वाज, सतीश कुमार गोंड, सुनील कुमार गोंड, गोवर्धन खरवार, ओम प्रकाश खरवार, दीपक गोंड, प्रवीण खरवार और दीपू कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर धर्मेश बाबू गोंड, रितेश खरवार और अंकित गोंड नियुक्त हुए हैं। मंत्री पद पर अर्जुन खरवार, अजीत कुमार गोंड, विजय गोंड, दीपचन्द्र गोंड, प्रदीप गोंड और आशीष सिंह गोंड को स्थान मिला है।

वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा की महानगर कार्यसमिति में रिंकू भारती अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सोनकर, राजीव बेन्वंशी, मनोज कुमार, सुनील सोनकर, सुरेश प्रसाद, आवेश कुमार, सुनील सोनकर और आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर दीपू कनौजिया, मुरारी गौतम और साहिल सोनकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर बादल सोनकर, सचिन वाल्मीकि, मिथलेश पासवान, आलोक कुमार, निष्या भारती, नवीन वाल्मीकि, किशन सोनकर और जय धारिया नियुक्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़े   कार्तिक पूर्णिमा तक सजेगी बाबा की दीपमाला

इसके अलावा संतोष सोनकर को कोषाध्यक्ष तथा कुंवर कर्मवीर और आनंद कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी संतोष कुमार को मिली है। आकाश कुमार और ध्रुव कुमार मीडिया सह-संयोजक बनाए गए हैं। अजय सोनकर कार्यालय मंत्री तथा दीपू चौधरी और निहाल सोनकर सह-कार्यालय मंत्री नियुक्त हुए हैं। सोशल मीडिया संयोजक अवधेश कुमार बनाए गए हैं, जबकि रवि शंकर कुमार और अजय कुमार को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, प्रमोद यादव मुन्ना, वैभव उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधुप सिंह, अमित खरे, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, विनय सिंह और अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *