गंगा घाटों पर पहुंचे साइबेरियन सीगल
वाराणसी (जनवार्ता)। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही काशी में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। हर साल सर्दियों में हजारों किलोमीटर का सफर तय कर वाराणसी पहुंचने वाले साइबेरियन सीगल गंगा घाटों की खूबसूरती बढ़ाते हैं। नवंबर से दिसंबर के बीच आने वाले ये पक्षी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

साइबेरिया और उत्तरी एशिया के ठंडे क्षेत्रों से आने वाले ये पक्षी काशी में करीब तीन से चार महीने तक प्रवास करते हैं। गंगा घाट और नदी के खुले हिस्से इनके प्रमुख ठिकाने होते हैं। फरवरी से मार्च के बीच तापमान बढ़ने पर ये अपने मूल निवास की ओर लौट जाते हैं।

