बीएचयू में छात्राओं का फ्रीडम मार्च, अधिकार और स्वतंत्रता की उठी आवाज

बीएचयू में छात्राओं का फ्रीडम मार्च, अधिकार और स्वतंत्रता की उठी आवाज

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं ने अपने अधिकारों की पुनर्बहाली, स्वतंत्रता और समानता की मांग को लेकर गुरुवार को फ्रीडम मार्च निकाला। मार्च सिंह द्वार (वीटी) से शुरू होकर महिला महाविद्यालय (एमएमवी) पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

rajeshswari

सभा में दिशा छात्र संगठन की ओर से ध्रुव, ऋतु, सिद्धि और कौस्तव ने छात्राओं के अधिकार, स्वतंत्रता और परिसर में समानता के मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।

इस दौरान दिशा छात्र संगठन की सांस्कृतिक टोली ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए। ‘महिलाएं जब उठेंगी नहीं, तो जुल्म बढ़ता जाएगा’ गीत के जरिए महिला अधिकारों और अन्याय के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध का संदेश दिया गया।

फ्रीडम मार्च में छात्राओं ने स्वतंत्रता, सम्मान, समानता और अपने अधिकारों की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में अपनी आवाज बुलंद की।

इसे भी पढ़े   पाण्डेपुर चौराहा अतिक्रमण मुक्त, यातायात व्यवस्था सुधरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *