विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परिसर में धूप और तपिश से बचाव को लगे जर्मन हैंगर

विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परिसर में धूप और तपिश से बचाव को लगे जर्मन हैंगर

वाराणसी (जनवार्ता): श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और बढ़ती गर्मी के बीच मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

rajeshswari

मंदिर कॉरिडोर परिसर में धूप और तपिश से बचाव के लिए पूरे क्षेत्र में जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है। ये हैंगर श्रद्धालुओं को कतार में खड़े रहते हुए चिलचिलाती धूप से राहत प्रदान कर रहे हैं, जिससे दर्शन की प्रतीक्षा आसान हो गई है। साथ ही, पैरों को जलने से बचाने के लिए मार्ग पर जूट के मैट बिछाए गए हैं, जो गर्म पत्थरों से पैरों की सुरक्षा करते हैं।

मंदिर प्रशासन ने परिसर में शीतल पानी, कूलर और पंखों की भी पर्याप्त व्यवस्था की है। जगह-जगह शुद्ध पेयजल के पॉइंट लगाए गए हैं, ताकि भक्तों को प्यास से कोई परेशानी न हो। इन सभी सुविधाओं से श्रद्धालु काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं और वे मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

एक श्रद्धालु ने बताया, “गर्मी बहुत है, लेकिन यहां की ये व्यवस्थाएं देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। बाबा के दर्शन आसानी से हो रहे हैं और मनोकामनाएं भी पूरी हो रही हैं।”

मंदिर प्रशासन का कहना है कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए ये विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि हर भक्त बिना किसी कष्ट के बाबा विश्वेश्वर का दर्शन कर सके।

इसे भी पढ़े   युवती ने गेस्ट हाउस में लगाई फांसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *