घमहापुर कांड: विधायकों ने पीड़ित परिवार से मिल जताई संवेदना, 10 लाख की सहायता सौंपी

घमहापुर कांड: विधायकों ने पीड़ित परिवार से मिल जताई संवेदना, 10 लाख की सहायता सौंपी

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली आर्थिक मदद

वाराणसी (जनवार्ता):
पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा घमहापुर में हाल ही में हुई हृदय विदारक घटना के बाद सोमवार को पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मृतक स्व. मनीष सिंह के परिजनों से मुलाकात की। दोनों विधायकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

rajeshswari


इस दौरान विधायकों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पिण्डरा विधायक ने संबंधित अधिकारी नीतू कात्यान को निर्देशित करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


परिजनों को ढांढस बंधाते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के हालिया काशी दौरे के दौरान इस घटना से अवगत कराया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।


विधायकों ने मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत 10 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रमाण पत्र मृतक की दादी को सौंपा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   मजिस्ट्रेट बनकर पहुंचे ठग, ट्रैक्टर सीज करने की धमकी देकर किसान से ऐंठे 60 हजार रुपये
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *