नवनियुक्त मंत्री जगदीश त्रिपाठी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र संगठन में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश त्रिपाठी को मंत्री बनाए जाने पर वरुणापार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और खजूरी वार्ड के लोगों में खुशी का माहौल है। रविवार को खजूरी वार्ड स्थित पार्षद कार्यालय पर उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करने के साथ आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के जयघोष और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और शुभचिंतकों ने नवनियुक्त मंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है, वह कार्यकर्ताओं के सहयोग, प्रेम और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनहित और पार्टीहित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन करेंगे।
वक्ताओं ने जगदीश त्रिपाठी के संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खजूरी वार्ड के पार्षद मदन मोहन दूबे ने की, जबकि संचालन व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री कवींद्र जायसवाल ने किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. ब्रजभूषण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह, विहिप नेता विपुल कुमार पाठक, सतीश गुप्ता, सिंधु तरंग स्वीट्स के संचालक राज कुमार आहूजा (राजू), व्यंकटेश मिश्रा, निर्मल उपाध्याय, राजेंद्र मौर्य पार्षद, अमरावती ट्रस्ट के प्रबंधक राजेश मिश्र, हनुमान यादव बच्ची, सुनील दीक्षित, विनोद पांडेय, दिनेश पांडेय, अशोक शुक्ला, पूर्व पार्षद सुनील सोनकर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र पाठक, किशल गोपाल, छेदी पटेल, शिव शंकर दूबे, अक्षय पटेल, बिश्मिल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

