शादी की खुशियां मातम में बदलीं, विवाद के बीच युवक की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, विवाद के बीच युवक की मौत

विवाह समारोह में मारपीट के बाद फायरिंग का आरोप, दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र के बगहा मिर्जापुर गांव में बुधवार रात आयोजित एक विवाह समारोह हिंसा की भेंट चढ़ गया। जयमाला के बाद हुए विवाद और मारपीट के दौरान दूल्हे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद विवाह कार्यक्रम रोक दिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, मरूई गांव निवासी हिमांशु राम का विवाह बगहा मिर्जापुर गांव की रेखा देवी से हो रहा था। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। रेखा के माता-पिता के निधन के कारण विवाह की रस्में दूल्हे के घर पर संपन्न कराई जा रही थीं।


परिजनों का आरोप है कि दुल्हन का भाई इस विवाह से सहमत नहीं था। जयमाला के बाद वह समारोह स्थल पर पहुंचकर शादी का विरोध करने लगा। लोगों द्वारा समझाने और हटाने के बाद वह कुछ देर में अपने साथियों के साथ वापस लौटा और विवाद शुरू हो गया।


आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। बीच-बचाव कर रहे बहादुर राम (52) गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी और बाद में कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिवार में पत्नी नौरंगी देवी, तीन बेटियां और एक पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजातालाब थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। कुछ लोग गोली लगने की बात कह रहे हैं, जबकि प्रारंभिक जांच में किसी नुकीली वस्तु से हमला होने की संभावना भी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   2023 Surya Grahan : रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *