गणेश पंडाल में उतरा करंट, चार युवकों की मौत, तीन घायल

गणेश पंडाल में उतरा करंट, चार युवकों की मौत, तीन घायल

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में शनिवार सुबह गणेश पंडाल में करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार गणेश उत्सव के लिए लगाए गए पंडाल में अचानक करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से सात लोग झुलस गए। इनमें चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और पंडाल में करंट कैसे उतरा, इसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   चीन से आई एक खबर…और सोना हो गया धड़ाम,इनवेस्‍ट करने वालों की बढ़ सकती है मुसीबत!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *