रोपवे स्टेशन के बाहर घुटने तक पानी, जलनिकासी पर सवालरोपवे स्टेशन के बाहर घुटने तक पानी, जलनिकासी पर सवाल
वाराणसी (जनवार्ता)। बुधवार को 20-25 मिनट की बारिश के बाद गदौलिया क्षेत्र में जलभराव हो गया। रोपवे स्टेशन के आसपास सड़क पर घुटने से ऊपर तक पानी जमा होने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हुई। लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा।

गदौलिया काशी के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों और घाटों की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। रोपवे सेवा शुरू होने के बाद यहां यात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति रोपवे यात्रियों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है।
रोपवे जैसी नई परियोजना के साथ सड़क और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना भी जरूरी है। बुधवार की बारिश के बाद गदौलिया में जमा पानी ने क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

