जीवनदीप इंस्टीट्यूट में एमबीए के नवप्रवेशी छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

जीवनदीप इंस्टीट्यूट में एमबीए के नवप्रवेशी छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में मंगलवार को एमबीए के नए शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवप्रवेशी छात्रों ने अपने शिक्षकों के समक्ष परिचय दिया और अपने पूर्व शैक्षणिक अनुभवों को साझा किया।

rajeshswari

​समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि (यूपी कॉलेज के प्रो. संजय सिंह) तथा विशिष्ट अतिथि (डॉ. आलोक कुमार सिंह) को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा “जीवन में सही लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपनी एकाग्रता को कभी भंग न होने दें। यदि कभी मार्ग में भटकाव महसूस हो, तो अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन अवश्य लें। इससे आपकी हर बाधा दूर हो जाएगी।” कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता शिखा सिंह ने किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह, अल्केश प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. इंद्रेश चंद्र सिंह, रजिस्ट्रार नंदलाल यादव, उप-प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. नंदा द्विवेदी, डॉ. अखिलेश वर्मा, विक्रम सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   गैंगस्टर एक्ट मे वांछित गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *