पार्सल रद्द कराने के नाम पर 36,998 रुपये की ठगी

पार्सल रद्द कराने के नाम पर 36,998 रुपये की ठगी

साइबर हेल्प डेस्क ने 19 हजार रुपये कराए वापस

भदोही (जनवार्ता)। पार्सल रद्द कराने के नाम पर साइबर ठगी की शिकार हुई महिला को साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां की तत्परता से राहत मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से ठगी गई धनराशि में से 19 हजार रुपये वापस करा दिए। खाते में धनराशि वापस आने पर पीड़िता ने भदोही पुलिस के प्रति आभार जताया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मनापुर निवासी अर्चना श्रीवास्तव पार्सल रद्द कराने की प्रक्रिया कर रही थीं। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनसे अलग-अलग प्रक्रिया के नाम पर 36,998 रुपये की धनराशि ले ली। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश पर साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां ने शिकायत और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर उपलब्ध विवरण का अवलोकन किया। इसके बाद संबंधित स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में 19 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक भदोही तथा साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की।

इसे भी पढ़े   महिला सफाई कर्मी की छत से गिरकर मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *