चौबेपुर में स्कूल जाने को निकली 15 साल की छात्रा लापता, मां ने थाने में दी तहरीर

चौबेपुर में स्कूल जाने को निकली 15 साल की छात्रा लापता, मां ने थाने में दी तहरीर

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जाल्हूपुर में एक नाबालिग छात्रा के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। 15 वर्षीय यह छात्रा गांव के ही प्राथमिक उच्च विद्यालय की छात्रा है।परिजनों के अनुसार, बीती 27 तारीख की सुबह वह सामान्य रूप से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार में चिंता बढ़ गई। मां ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के परिचितों से उसकी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका।

rajeshswari


कई दिनों तक इंतजार और भागदौड़ के बाद भी जब बेटी का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित मां ने शनिवार को चौबेपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। उनके अनुसार, परिवार को किसी भी प्रकार की कोई पूर्व सूचना या धमकी नहीं मिली है।थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन में जुटी हुई हैं।

इसे भी पढ़े   सारनाथ : आशापूर्ण काली मंदिर में भीषण आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *