महंत बालक देवाचार्य का अखिलेश पर पलटवार

महंत बालक देवाचार्य का अखिलेश पर पलटवार

वाराणसी  (जनवार्ता)। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक देवाचार्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक विषयों और संत समाज से जुड़े मामलों पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों का अध्ययन करना चाहिए।

rajeshswari


उन्होंने कहा कि इतिहास और धार्मिक ग्रंथों में छलपूर्वक साधु का वेश धारण करने वालों को दंड मिला है। हाल के एक मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संत समाज ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


राम मंदिर निर्माण के दौरान चंदे से जुड़े कथित अनियमितता के मामले पर महंत ने कहा कि अब तक किसी साधु का नाम सामने नहीं आया है। जिन लोगों के नाम चर्चा में आए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है और जांच एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं।


महंत ने कहा कि जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से तथ्यों की जानकारी लेकर ही बयान देने की अपील की, ताकि समाज में किसी प्रकार का भ्रम न फैले।

इसे भी पढ़े   वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी को आना होगा आगे : डॉ राजकुमार सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *