मुनारी गाँव की लाइब्रेरी बनी युवाओं की उम्मीद की नई पाठशाला

मुनारी गाँव की लाइब्रेरी बनी युवाओं की उम्मीद की नई पाठशाला

चौबेपुर (जनवार्ता) स्थानीय क्षेत्र के चोलापुर विकास खंड के मुनारी पंचायत भवन के ठीक बगल में स्थित एक छोटी सी लाइब्रेरी आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।जहाँ कभी यहाँ केवल कुछ बुजुर्ग और नवजवान सुबह-शाम टहलने या खेलने आया करते थे, वहीं अब यही लाइब्रेरी युवाओं की मंजिल की पहली सीढ़ी बन गई है।सबसे खास बात यह है कि अब यहाँ रोज़ाना कई नवयुवक चुपचाप बैठकर पढ़ाई करते हैं। किसी के हाथ में गणित की किताब है, तो किसी के हाथ में सामान्य ज्ञान। कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है तो कोई बारहवीं के बाद करियर के रास्ते तलाश रहा है।

rajeshswari


ग्रामीण दिनेश बताते हैं – “पहले अधिकतर नवयुवक फेसबुक और रील्स देखने में समय बर्बाद करते थे। ऊपर से निजी लाइब्रेरी में बैठने का शुल्क भी लिया जाता है, जो हर किसी के बस की बात नहीं थी। लेकिन जब से यह लाइब्रेरी शुरू हुई है, नवयुवकों के पढ़ाई करने के तरीके में जबरदस्त बदलाव आया है। अब वह सुबह उठकर पढ़ता है और दूसरों की भी मदद करता है।”स्थानीय ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद शील अंबेडकर ने बताया, “हमने इस लाइब्रेरी के लिए नई किताबें मँगवाई हैं। आवश्यकता के अनुसार गाँव के विकास के लिए और सुविधाएँ दी जा सकती हैं।”गाँव के युवाओं का कहना है कि पंचायत भवन के ठीक बगल में होने के कारण यह लाइब्रेरी अब उनके सपनों की उड़ान का जरिया बन चुकी है। सबसे बड़ी राहत – यह बिल्कुल फ्री है।गाँव के प्रधान राजेश राम ने लाइब्रेरी की तारीफ करते हुए कहा, “आगे लाइब्रेरी में और भी अधिक सुविधाएँ दी जाएँगी, ताकि गाँव के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।”

इसे भी पढ़े   गोरखपुर में महिला की न्यूड बॉडी मिलने से सनसनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *