गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी  (जनवार्ता)। वाराही घाट पर शनिवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान डूब रहे एक युवक को 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित बचा लिया। घटना सुबह करीब 8:40 बजे की है, जब पिकेट ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ कर्मियों ने युवक को गहरे पानी में डूबते देखा।

rajeshswari


बचावकर्मी तत्काल नदी में उतरे और लाइफ बॉय की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी 28 वर्षीय पुनीत शर्मा के रूप में हुई है।


घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ की तत्परता और साहस की सराहना की। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने लोगों से जल सुरक्षा नियमों का पालन करने, गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेषकर मानसून के दौरान नदियों में अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है।

इसे भी पढ़े   चार जघन्य हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *