20 सितंबर को शास्त्री घाट पर होगा ‘नई पीढ़ी संवाद’

20 सितंबर को शास्त्री घाट पर होगा ‘नई पीढ़ी संवाद’

पूर्वांचल यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर राजातालाब में हुई तैयारी बैठक, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे उठाने का निर्णय

वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी 20 सितंबर को शास्त्री घाट पर ‘नई पीढ़ी संवाद’ और आमसभा का आयोजन किया जाएगा। ‘जवाबदेह सरकार’ की मांग को लेकर मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा के प्रथम चरण के समापन के बाद होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को राजातालाब स्थित सम्पूर्णा लॉन में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई।

rajeshswari

बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग का कॉलम शामिल करने और आदिवासी धर्म कोड जोड़ने का वादा किया था, लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल यात्रा के दौरान इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और लोगों का व्यापक समर्थन मिला।

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन तथा भूमिहीनों को आवास जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी तभी संभव है, जब सरकार कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर कर लगाने और काले धन की अर्थव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाए।

बैठक में पूर्वांचल यात्रा के दौरान उठाए गए मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया। इनमें माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं के आर्थिक शोषण, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, पर्यावरण को हो रहे नुकसान, पूंजी पलायन पर रोक तथा लड़कियों की उच्च शिक्षा से जुड़े सवाल प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़े   चकिया : जीएसटी दरों में कटौती को लेकर हुई अहम बैठक

बैठक की अध्यक्षता हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान योगीराज सिंह पटेल, सुरेश पटेल, राकेश पटेल, रेनु, वीरेंद्र, राजकुमार पटेल, सेवालाल, अजय कुमार पटेल, गणेश शर्मा, पारसनाथ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *