चितईपुर में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 21,600 रुपये बरामद

चितईपुर में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 21,600 रुपये बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 21,600 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरी गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर क्राइम टीम के साथ चितईपुर पुलिस ने ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास खाली मैदान में घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से अजीत कुमार सिंह (30), राजेंद्र यादव (45), जीत बहादुर सिंह (39), दशमी (25), अंकित यादव (23) और आकाश जायसवाल (23) को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने बरामद रुपये और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। मामले में चितईपुर थाने में मु0अ0सं0 0226/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन जुआ खेलते दो  गिरफ्तार 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *