पंचायत सहायकों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पंचायत सहायकों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। विकास खंड काशी विद्यापीठ में सोमवार को पंचायत सहायक यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, ब्लॉक प्रमुख रेनू पटेल, खंड विकास अधिकारी राजेश यादव एवं एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

rajeshswari

ज्ञापन में पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण तथा ग्राम सचिवालयों में इंटरनेट, इनवर्टर समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायक लंबे समय से कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जबकि ग्राम सचिवालयों में संसाधनों की कमी के कारण डिजिटल सेवाओं और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पंचायत सहायकों ने मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर पंचायत सहायक यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष जय हिंद कुमार, महामंत्री शालिनी यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय, मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जनवार्ता की खबर का हुआ असर, बदहाल आरआरसी केंद्र का मरम्मत शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *