रक्षाबंधन पर डाक विभाग की  डिजाइनर राखी कवर और गिफ्ट बॉक्स हुए लॉन्च

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की  डिजाइनर राखी कवर और गिफ्ट बॉक्स हुए लॉन्च

वाराणसी (जनवार्ता) । रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र भारतीय डाक विभाग ने भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक राखी को सुरक्षित और समय पर देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए विशेष तैयारी की है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने शनिवार को डिजाइनर स्पेशल राखी कवर और राखी गिफ्ट बॉक्स का लोकार्पण किया। ये विशेष कवर और बॉक्स सभी प्रधान डाकघरों, उप डाकघरों, शाखा डाकघरों तथा रेलवे मेल सर्विस (RMS) काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

rajeshswari

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि तीन आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध वाटर रेसिस्टेंट (जलरोधी) राखी कवर बारिश में भी सुरक्षित रहेंगे। 11×22 सेंटीमीटर आकार के इन विशेष लिफाफों की कीमत 10 रुपये (डाक शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित की गई है।

इसके अलावा 250 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलोग्राम क्षमता वाले तीन आकारों के राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 35, 40 और 50 रुपये है। इन बॉक्स के माध्यम से राखी के साथ मिठाई, उपहार और अन्य सामग्री को इंडिया पोस्ट पार्सल सेवा से देश और विदेश भेजा जा सकता है।

डिजाइनर कवर और बॉक्स पर भारतीय डाक का लोगो, राखी, पूजा की थाली, पुष्प और भाई-बहन के स्नेह को दर्शाने वाले आकर्षक चित्र अंकित किए गए हैं। रंगीन और अलग पहचान वाली डिजाइन के कारण इन्हें अन्य डाक सामग्री से आसानी से अलग किया जा सकेगा, जिससे रक्षाबंधन से पहले समयबद्ध वितरण सुनिश्चित होगा।

डाक विभाग ने रक्षाबंधन के दौरान विशेष बुकिंग व्यवस्था के साथ नेशनल सॉर्टिंग हब और पार्सल हब में त्वरित छंटाई की व्यवस्था भी की है। वहीं, इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भाइयों तक भी किफायती दरों पर राखी भेजने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसे भी पढ़े   नशे की लत से त्रस्त अधेड़  ने लगाई फांसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *