निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी का आरोप, वाराणसी में कॉल सेंटर पर छापा

निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी का आरोप, वाराणसी में कॉल सेंटर पर छापा

वाराणसी (जनवार्ता)। साइबर ठगी के आरोप में पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने गुरुवार देर रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ नगर कॉलोनी, महमूरगंज स्थित शाही टावर में संचालित एक कथित ट्रेडिंग कॉल सेंटर पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 21 युवतियों सहित 32 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निवेश, डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन ट्रेडिंग और ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर कथित रूप से ठगी की जा रही थी। आरोप है कि पहले निवेशकों को मामूली लाभ देकर उनका विश्वास जीता जाता था, फिर उनसे बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी।
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोग धन के लेनदेन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। पुलिस अब उनके बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और कॉलिंग नेटवर्क की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ाने खेतों में उतरे वैज्ञानिक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *