समाजवादी शिक्षक सभा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

समाजवादी शिक्षक सभा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

पांच शिक्षकों को समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) : समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार में समाजवादी शिक्षक सभा, वाराणसी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, जो समाज को मार्गदर्शन देता है और छात्रों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ जीवन जीने की कला सिखाता है।

कार्यक्रम में वाराणसी जिले के पांच विशिष्ट शिक्षकों को “समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में अरुण कुमार (प्रधानाचार्य), लाल बहादुर यादव (प्रवक्ता), मोहम्मद शाहिद (सहायक अध्यापक), जीवन चंद मौर्य (सहायक अध्यापक) और दिनेश कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश अंबेडकर, केसनाथ यादव, प्रवीण पटेल, रघुनाथ पासी, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश यादव, सीताराम, बनारसी पटेल, संजय पटेल, रवि यादव, अमेरिका प्रसाद, नरेंद्र यादव, विनोद पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने और डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को प्रचारित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

इसे भी पढ़े   विकास और स्थिरता के पक्ष में जनता ने किया मतदान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *