सारनाथ एलिवेटेड रोड परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

सारनाथ एलिवेटेड रोड परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

रिंग रोड से सीधा जुड़ाव होगा आसान

वाराणसी (जनवर्ता)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सारनाथ को आउटर रिंग रोड से सीधे जोड़ने की दिशा में फरीदपुर से सारनाथ तक बन रही एलिवेटेड रोड परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और सेतु निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के साथ बेहतर समन्वय बनाकर परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

सेतु निगम के अनुसार, यह एलिवेटेड रोड शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। सड़क वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), सारनाथ रेलवे स्टेशन, वियतनाम मंदिर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप से होकर गुजरेगी। इसके निर्माण से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सारनाथ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी, जिला प्रशासन तथा सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसे भी पढ़े   रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा आज से
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *