सारनाथ गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार

सारनाथ गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र में घरेलू कामकाज करने वाली एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता (पहचान गोपनीय) घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन धोने का काम करती है। उसकी शिकायत के मुताबिक, सैदपुर (गाजीपुर) निवासी चुरामन सिंह ने उसे काम दिलाने के बहाने 16 जुलाई को पुराना आरटीओ कार्यालय के पास बुलाया और वहां से अपने साथी आशीष सिंह के प्रताप नगर कॉलोनी स्थित घर ले गया।


पीड़िता का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसे कमरे में बंद कर दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और उसके कान की बाली भी नोच ली गई। बाद में आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए।


पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आशीष कुमार सिंह को तिब्बती यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़े   दर्दनाक: पति बोला- एक-एक कर तीनों का छूटता गया साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *