शिवपुर : पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर चोर के पैर में लगी गोली, साथी गिरफ्तार

शिवपुर : पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर चोर के पैर में लगी गोली, साथी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । शिवपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी के पास शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह को बदमाशों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद एसओजी और शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऊंदी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश विशाल के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं उसका साथी रोहित मौके से भागने लगा, लेकिन एसओजी के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल बदमाश विशाल के खिलाफ वाराणसी समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शिवपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में एक जीएसटी अधिकारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी की घटना में भी विशाल की भूमिका रही है।

मुठभेड़ के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

इसे भी पढ़े   तमिल पादरी का विवादित बयान:बोले-ईसा ही असली भगवान….

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *