टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द बनेंगे दूल्हा, वाराणसी में 24 जून को होगी शादी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द बनेंगे दूल्हा, वाराणसी में 24 जून को होगी शादी

पटना  (जनवार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मैदान पर अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले आकाशदीप आगामी 24 जून को वाराणसी में अक्षिता के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

rajeshswari


रोहतास जिले के सासाराम निवासी आकाशदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है और अब तक देश के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उनकी होने वाली जीवनसंगिनी अक्षिता भी रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। दोनों का विवाह समारोह वाराणसी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।


शादी की तैयारियों के बीच आकाशदीप ने बुधवार को बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का पहला निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने खेल मंत्री को विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।


आकाशदीप की शादी की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। बिहार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाने वाले इस तेज गेंदबाज को उनके नए जीवन के लिए लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसे भी पढ़े   Navratri  kanya pujan 2023 : नवरात्री कन्या पूजन में रखें विशेष ध्यान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *