देव दीपावली पर मोहन सराय तालाब पर साउंड एंड लेजर शो

देव दीपावली पर मोहन सराय तालाब पर साउंड एंड लेजर शो

5100 दीप जलाकर जगमगाया तालाब का घाट

वाराणसी (जनवार्ता) । आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहनसराय स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास तालाब पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर ग्रामवासियों के सहयोग से दीपोत्सव, ध्वनि एवं लेजर शो, मनमोहक आतिशबाजी, गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। जिसके दौरान दुर्गा माता मंदिर तथा तालाब पर कुल 5100 दीप जलाकर जगमग किया गया ।

rajeshswari

आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। तालाब के चारों ओर सजाए गए दीपों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। गंगा आरती में अगल-बगल के गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से आरती में शामिल हुए। साउंड एंड लेजर शो ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आतिशबाजी देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे थे। आयोजन में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने दीप जलाकर आयोजन को सफल बनाया। देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। आयोजकों ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से तैयारियां की थीं।आयोजन में सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। देव दीपावली के पावन अवसर पर हुए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस आयोजन से गांव में एकता, आपसी सहयोग एवं सांस्कृतिक परंपरा को मजबूती मिलती है। आने वाले सभी वर्षों में भी इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान  राजाराम यादव उर्फ लाची, दिनेश गुप्ता, नितेश यादव,रवि यादव,अनुराग यादव, अजय यादव,महेंद्र यादव,पिंटू यादव, विक्की यादव,पंकज यादव,काजू यादव आदि व्यवस्थापक गणित उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *