शिवपुर रिंग रोड पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत

शिवपुर रिंग रोड पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड पर रविवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक हरहुआ की ओर से संदहा की तरफ जा रहा था, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगा और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक चालक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

इसे भी पढ़े   ब्रेजा से उतरे लुटेरों ने गेहूँ तौलने जा रहे युवक को तमंचा दिखाकर झटके 25 हज़ार, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *