लोहता : कोटवा गांव में सपा समर्थित भाजपा जनप्रतिनिधि के दम पर उसके गुर्गे कर रहे तनाव भड़काने की कोशिश

लोहता : कोटवा गांव में सपा समर्थित भाजपा जनप्रतिनिधि के दम पर उसके गुर्गे कर रहे तनाव भड़काने की कोशिश

पुलिस की सूझबूझ से टला तनाव, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुसंख्यक कोटवा गांव में एक बार फिर भूमि विवाद ने तनाव की स्थिति पैदा कर दी। ग्रामीणों के आरोप हैं कि सपा समर्थित एक ब्लॉक स्तरीय भाजपा जनप्रतिनिधि के कथित संरक्षण में बीडीसी सदस्य डॉ. लियाकत और बदरू जैसे स्थानीय तत्व पड़ोसियों की निजी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।

rajeshswari

सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से दूसरों की जमीन पर खुदाई और मेड़बंदी का प्रयास किया, जबकि राजस्व विभाग द्वारा किया गया आधिकारिक सीमांकन पूरी तरह नजरअंदाज कर अपनी मनमानी की जा रही है। गांव के प्रधान ने भी इन तत्वों को अराजक करार देते हुए कहा है कि वे लगातार ऐसी खुराफात में लिप्त रहते हैं।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और जेसीबी को रोक दिया, जिससे बड़ा संघर्ष टल गया। हालांकि, प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भाजपा जनप्रतिनिधि की पैरवी के चलते इन पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो पा रही है, जबकि सामान्य मामलों में पुलिस तुरंत कड़ी कार्रवाई करती है।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और अमन बना रहे। लोहता पुलिस का कहना है कि मामला जांच के अधीन है और कानून के अनुसार उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   विश्वनाथ में 4 किमी. लंबी लाइनें,गोरखपुर में CM ने किया रुद्राभिषेक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *